4 सितंबर 2014 - 19:08
आतंकवादियों ने सऊदी राजनयिक का अपहरण किया।

मन में अपहरित सऊदी अरब के एक कूटनयिक ने सऊदी अधिकारियों से मांग की है कि वे उसके अपहरणकर्ताओं से वार्ता करें।

अबनाः यमन में अपहरित सऊदी अरब के एक कूटनयिक ने सऊदी अधिकारियों से मांग की है कि वे उसके अपहरणकर्ताओं से वार्ता करें।
आतंकवादी संगठन अलक़ाएदा ने गुरूवार को एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें सऊदी कूटनयिक अब्दुल्लाह अलख़ालेदी कह रहे हैं कि सऊदी अधिकारी अपहरणकर्ताओं से वार्ता करें। दक्षिणी यमन के अदन नगर में सऊदी अरब के उप काउन्सलर इस वीडियो में कह रहे हैं कि मेरी स्वतंत्रता के लिए सऊदी सरकार को अपहरणकर्ताओं से बात करनी चाहिए। हालांकि इससे पहले अलक़ाएदा के एक नेता ने वीडियो जारी करके घोषणा की थी कि सऊदी कूटनयिक अब्दुल्लाह अलख़ालेदी की हत्या कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि अलक़ाएदा के सदस्यों ने 28 अप्रैल 2012 को दक्षिणी यमन के अदन नगर के एक क्षेत्र से सऊदी अरब के कूटनयिक अब्दुल्लाह अलख़ालेदी का अपहरण कर लिया था।